पिहानी (हरदोई)। जीडीसी में 25 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र एकता संगठन के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि सीटों की सीमित संख्या के चलते बहुत से विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह गए हैं।
राजकीय महाविद्यालय परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय छात्र एकता संगठन के सदस्यों जीशान, अहमद नदीम, अंकित श्रीवास्तव, अजीत सिंह, ओमपाल सिंह, राजेश, शिवकुमार, राजेश, लाला सिंह व अनुज आदि ने अध्यक्ष अखिलेश के साथ प्रदर्शन करते हुए मांग की कालेज में बीए की पच्चीस प्रतिशत सीटें बढ़ाई जाएं। अध्यक्ष ने कहा कि इस बार इंटरमीडिएट के अच्छे रिजल्ट के मद्देनजर प्रशासन को पहले ही सीटें बढ़ा देनी चहिए थीं, पर ऐसा नहीं किया गया। कहा कि कई बच्चे ऐसे भी हैं जो सूची में नाम होने के बावजूद इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। प्रशासन कालेज में बीए की पच्चीस फीसदी सीटें बढ़ाए। कहा कि जब प्राइवेट इंटरमीडिएट वालों को प्रवेश नहीं देना था तो मेरिट में नाम क्यों दिया गया।