एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तांगे पर प्रसव, बच्चे की मौत

Hardoi Updated Sun, 25 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सांडी। आशा बहू की लापरवाही के चलते शनिवार को तांगे से स्वास्थ्य केंद्र जा रही प्रसूता ने रास्ते में बच्चे को जन्म दिया। जब तक परिजन अस्पताल पहुंचे तब तक बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत गांव सैदापुर निवासी सुभाष की पत्नी सुधा (28) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने आशा बहू को सूचना दी, पर कोई वाहन की व्यवस्था न होने से उसे तांगे पर ही ले जाया जा रहा था। पक्षी विहार मोहल्ले के निकट प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया। किसी तरह परिजन जच्चा बच्चा को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां नर्स ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक डा. जावेद ने बताया कि वाहन के लिए यदि कोई सूचना दी जाती तो वह एंबुलेंस भिजवाने की व्यवस्था करते।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें