एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दधिकांधव में आल्हा सुन फड़क उठे लोग

Hardoi Updated Thu, 05 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिहानी (हरदोई)। भगवान श्रीकृष्ण की छठी के रूप में बड़ी पिहानी में दधि उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शोभायात्रा में मनमहोक झांकियां और नृत्य के कार्यक्रम भी हुए। शोभा यात्रा की शुरूआत खुर्मुली में नागेश्वर गुप्ता के आवास से हुई। यहां पर विभिन्न देवी-देवताओं की झांािकयां सजाई गईं। शाहाबाद के प्रमुख झांकीकार रामसेवक रस्तोगी ने झांकी के बेहतरीन नमूने पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में राम- सीता, राधा-कृष्ण, मीरा, दुर्गा जी, ओखली बंधन, नौका विहार और केवट की झांकियां शामिल थीं। सभी झांकियां प्राचीन परम्परा के अनुसार बैलगाड़ी और डल्लभ पर सजाई गईं, जो पुराने वक्त की यादें ताज़ा कर रही थीं। खुर्मुली से शोभायात्रा मोहल्ला चौहट्टा होते हुए बड़ा चौराहा पहुंची। बड़े चौराहे पर मंदिर में शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। रास्ते में हाथी, घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, छोटा सा मेरो मदन गोपाल आदि जयकारे लगाए गए। मीर सरायं पर बाबा के बाग स्थित मंदिर पर भजन और कीर्तन गाते हुए शोभायात्रा का स्वागत किया गया। यहां आल्हा गायन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा रहे। इसके अलावा कृष्ण जी की छठी पर नृत्य को देखने के लिए भी दर्शकों का हुजूम शोभायात्रा के साथ रहा। आयोजन में नागेश्वर गुप्ता, रासेवक, कुंवरपाल, कृष्ण कुमार, विजय कुमार, रवि गुप्ता व रामू गुप्ता ने व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें