हरदोई/संडीला। प्रदेश सरकार ने सूबे के छात्र-छात्राओं से जो वादा किया उसे पूरा कर दिया। बच्चों को लैपटाप देकर आत्म विश्वास और सभी को एक समान पढ़ाई करने का मौका दिया। प्रेक्षागृह में सोमवार को 12वीं पास छात्र-छात्राओं को लैपटाप बांटते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि लैपटाप से बच्चे अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।
प्रेक्षागृह में सोमवार को 12 वीं पास 387 छात्र छात्राओं को निशुल्क लैपटाप का वितरण किया गया। नितिन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि लैपटाप वितरण योजना पार्टी की महत्वपूर्ण योजना है, जिसे पार्टी ने पूरा कर दिखाया। बच्चे अब घर बैठे देश विदेश की खबरों को आसानी से पा सकेंगे। कई ऐसे बच्चे जिनके पास संसाधनों की कमी है। सपा सरकार ने उनके सपनाें को भी पूरा किया। केंद्र सरकार की नीतियों पर कहा कि सरकार बजट नहीं दे रही है। केंद्र बेरोजगारों व नौजवानों की मदद नहीं कर रही है, जबकि पूंजीपतियों को फायदा दिया जा रहा है। गरीब व किसान महंगाई से पिस रहे हैं। सांसद ऊषा वर्मा ने कहा कि सीएम ने सपनों को पर लगाए हैं, सरकार बनने से पहले जो वादे किए गए उसे पूर कर दिखाया गया।
डीएम एके द्विवेदी ने कहा कि बच्चों को लैपटाप मिला है जिसका वह सदुपयोग करें और अपने भविष्य को बेहतर बनाएं। इस मौके पर डीएम ने सीएम अखिलेश सिंह के संदेश को पढ़कर सुनाया। इस मौके पर एसपी गोविंद अग्रवाल, एडीएम विजय गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट शिवरतन लाल वर्मा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अशोक शुक्ला, सीओ सिटी राजेश कुमार, डीडीओ अनिल पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार, सहायक अभियंता लघु सिंचाई शैलेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। उधर, डायमंड डिग्री कॉलेज महुईपुरी में समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव व कॉलेज प्रबंधक अचल अग्रवाल ने लैपटाप बांटे। इस मौके पर पूनम अग्रवाल, अरमान अग्रवाल, अर्जित अग्रवाल आदि मौजूद थे।
उधर, सोमवार को संडीला के दिव्यानंद विद्या मंदिर डिग्री कालेज में क्षेत्र के तीन कालेजों के छात्र-छात्राओं को विधायक कुंवर महावीर सिंह और सपा लोस प्रत्याशी जयप्रकाश रावत ने 1343 छात्र-छात्राओं लैपटाप का वितरण किया। इनमें से दिव्यानंद डिग्री कालेज के 586, संतोष कुमार डिग्री कालेज के 637 और जालिम प्रसाद डिग्री कालेज के 247 छात्र-छात्राओं को लैपटाप बांटे गए। इस दौरान तीनों कॉलेजों के 110 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर थे। कॉलेज के अंदर और बाहर भारी पुलिस बल तैनात था। इस मौके पर एसडीएम जीसी श्रीवास्तव, सीओ सुखराम भारती, तहसीलदार एसएन त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
इसी तहर बिलग्राम में गर्ल्स डिग्री कॉलेज व राम स्वरूप पटेल महाविद्यालय में हुए समारोह में सीडीओ वियोधन और सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने छात्र-छात्राओं को लैपटाप बांटे। इस मौके पर सीडीओ ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजना में प्रदेश के नौजवानों को आधुनिक विकास से जोड़ा गया है, बिना किसी भेदभाव के सभी छात्र छात्राओं को लैपटाप मिल रहा है। सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि सपा सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र पर अमल क रते हुए लैपटाप योजना से शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं को लाभान्वित कराया है। इस मौके पर एसडीएम रामकेर सिंह यादव, सीओ गोपीनाथ सोनी, शांति यादव, आकांक्षा, हाजिरा, अनामिका, अंजलि आदि मौजूद थे।
उधर, सांडी के गुलाब महाविद्यालय में सांसद ऊषा वर्मा व विधायक राजेश्वरी देवी ने लैपटाप बांटे। इस मौके पर एसडीएम रामकेर सिंह यादव, रामजी गुप्ता, स्कूल प्रबंधक हरिश्चंद्र कुशवाहा, दिनेश चंद्र गुप्ता, जब्बार खाँ, रामनरेश यादव, गिरींद्र यादव, राज बहादुर सिंह, सच्चिदानंद कुशवाहा आदि मौजूद थे। हरपालपुर के स्वर्गीय उपेंद्र तिवारी स्मृति महाविद्यालय संझारा में 226 छात्र-छात्राओं को जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी वीके सिंह ने लैपटाप बांटे। इस मौके पर अरुणेश तिवारी, प्रवीण दीक्षित मौजूद रहे। इधर, अवंतिबाई लोधी महाविद्यालय मेें सांसद ऊषा वर्मा ने 393 छात्र छात्राओं को लैपटाप दिए, जिसमें 24 लैपटाप वापस कर दिए गए। इस मौके पर एसडीएम पीपी तिवारी, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष पद्म राग सिंह यादव मौजूद थे।
इधर, कटियारी डिग्री कॉलेज में 590 छात्र छात्राओं को लैपटाप दिए गए। इस मौके पर ऊषा वर्मा, पम्मू यादव, विद्यालय प्रबंधक अनुराग सिंह, नरेंद्र सिंह यादव, डा. वंदना, अशोक शास्त्री आदि मौजूद थे।
इंसेट---
प्रेक्षागृह में खिलखिला उठे 387 चेहरे
हरदोई। प्रेक्षागृह में वैसे तो 25 छात्र-छात्राओं को राज्यमंत्री अग्रवाल से लैपटाप बांटे। इसके बाद अन्य 365 छात्र-छात्राएं को भी लैपटाप दिए गए। इसके बाद 390 चेहरों पर खिलखिला उठे। प्रेक्षागृह में रमा दीक्षित, अनुष्का देवी, अनुराधा, अनुपमा देवी, सुषमा देवी, किरन पाठक, अंशुमान, नीलम देवी, नेहा पांडेय, पूर्णिमा गुप्ता, शमा बानो, ज्योति मिश्रा, पलक, दीपिका सिंह, सोनी गुप्ता व मनोज सिंह समेत राज बहादुर महाविद्यालय लोनार के 267 छात्र-छात्राओं को लैपटाप दिए गए, जबकि डा. हरिशंकर मिश्रा डिग्री कालेज मलिहामऊ, डा. राम मनोहर लोहिया डिग्री कालेज अल्लीपुर, महिपाल सिंह डिग्री कालेज खुमारीपुर, बैजनाथ डिग्री कालेज बजेहरा, डायमंड डिग्री कालेज महुईपुरी, स्वामी कल्याणनंद डिग्री कालेज न्योरादेव के 20-20 छात्र-छात्राओं को लैपटाप मिले।
इंसेट
31 कालेजों के 12,798 को मिले लैपटाप
हरदोई। पूरे जिले के 31 कालेजों के 12,798 छात्र-छात्राओं को लैपटाप बांटे गए। बिलग्राम में 247, डा. राम स्वरूव पटेल डिग्री कालेज में 946, पटेल टीकाराम डिग्री कालेज सांई बगदाद खेमीपुर में 846, दिव्य कृपाल कॉलेज गोसवा में 860, घुरई लाल साइंस डिग्री कालेज नयागांव में 804, गुलाब डिग्री कालेज सांडी में 479, मसीहुन्निसा डिग्री कालेज खजोहना में 1117, मो. अली नजीर फातिमा डिग्री कालेज गौरीखालसा में 1781, डा. हरिशंकर मिश्रा डिग्री कालेज महिलामऊ में 523, डा. राम मनोहर लोहिया डिग्री कालेज अल्लीपुर में 576, महिपाल सिंह डिग्री कालेज खुमारीपुर में 486, बैजनाथ डिग्री कालेज बजेहरा 464, डायमंड डिग्री कालेज महुईपुरी 305, स्वामी कल्याणनंद डिग्री कालेज नेवरादेव 460, गन्ना कृषक डिग्री कालेज सवायजपुर में 197, कटियारी डिग्री कालेज हरपालपुर में 606, उपेेंद्र तिवारी स्मृति डिग्री कालेज संझारा में 239 व वीरांगना अवंती बाई लोधी डिग्री कालेज नत्थूखेड़ा में 393 छात्र-छात्राओं आदि को लैपटाप दिया गया।
इंसेट
आज 10,149 विद्यार्थियों को मिलेंगे लैपटाप
हरदोई। मंगलवार को 27 कालेजों के 10,149 छात्र-छात्राआें को लैपटाप दिए जाएंगे। इसमें आदित्य सिंह बटेश्वर डिग्री कालेज माधौगंज के 1514, एसएस डिग्री कालेज रूदामऊ के 762, पीएल वर्मा टीचर ट्रेनिंग कालेज डकौली के 903, एसएम पटेल डिग्री कालेज कछौना के 1260, स्वर्गीय रघुनंदन सिंह डिग्री कालेज ढिकुन्नी के 1363, पीवीआरएजे डिग्री कालेज गौसगंज के 1334, आरआर डिग्री कालेज पौथेपुरवा के 449, बालाजी महाराज डिग्री पहुंतेरा के 290, शिवदयाल पाल डिग्री कालेज सेमरा चौराहे के 386, बैजनाथ सिंह डिग्री कालेज दहिती सलकूपुर की 490, राम भरोसे डिग्री कालेज बजेहरा के 511, स्वामी ब्रह्मानंद डिग्री कालेज शाहाबाद के 483 तथा फिजा कौसर डिग्री कालेज पिहानी के 404 छात्र-छात्राओं को लैपटाप मिलेंगे।