एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

‘रोड नहीं तो वोट नहीं’

Hardoi Updated Tue, 15 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिहानी (हरदोई)। रोड को लेकर नेताओं के झूठे वादों से बेहाल देहलिया ग्राम वासियों ने ‘रोड नहीं तो वोट नहंी’ का बैनर लगा कर लोस चुनाव का बहिष्कार करने की ठान ली है। ग्रामीणों के अनुसार चुनाव से पहले रोड नहीं बनी, तो गांव का एक भी वोटर वोट डालने नहीं जाएगा। यह फैसला पूरे गांव में सामूहिक रूप से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञात हो कि आठ हजार की आबादी वाले देहलिया रामपुर गांव को पिहानी मुख्यालय से जोड़ने वाले रोड की हालत लंबे समय से खराब है। देहलिया को पिहानी-चपरतला रोड से जोड़ने वाले रोड पर तो जनप्रतिनिधियों के वादों के बावजूद अब तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है। हर चुनाव पर ग्रामीणों से हमदर्दी का दम भरने वाले नेताओं ने वादे करते हुए रोड को चंद माह में ही चमका देने को कहा, पर इसके बाद मुड़ कर गांव की ओर देखने की जहमत नहीं उठाई। अब तो गांव से पंडरवा व पिहानी-चपरतला रोड की सड़क पर गहरे गड्ढे बनने लगे हैं। यहां बरसात में काफी कीचड़ और जलभराव होने से रोड लगभग बंद ही रहा था।
पूर्व में प्रधान निगहत की ओर से मिट्टी आदि डलवा कर काम चलाया गया, पर बड़े नेताओं की नजरें इनायत न होने से यह इंतजाम भी नाकाफी साबित हुए। प्रमुख समस्या शाहपुर होकर पिहानी जाने वाले रोड की खराब हालत है।बरसात में रोडों की खराब हालत से पूरा गांव टापू की शक्ल अख्तियार कर लेता है। ऐसे में गांव से प्रतिदिन बाहर जाने वालों को भारी दुश्वारी से दो-चार होना पड़ता है। नेताओें के वादोें के बावजूद रोड की हालत न बदलने पर ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया और मुख्य बाजार में एक बैनर टांग कर ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन

प्रधानपति बशीरूद्दीन ने बताया कि कई बार गांव की इस समस्या को लेकर नेताओं के पास गए, पर आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। गांव के रियाज कुरैशी, मनोज कुमार, मौलाना अबुल्लैस नदवी, मोहम्मद अली, कपिल शर्मा आदि ने बताया कि लोस चुनाव से पहले पहले यदि रोड का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो गांव का कोई भी व्यक्ति वोट वोट डालने नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें