संडीला। देश के विकास के लिए महिलाओं का भी शिक्षित होना अत्यंत जरूरी है, क्योंकि कोई ऐसा क्षेत्र बाकी नहीं, जिसमें महिलाओं की भागीदारी न हो।
यह बात पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद ने ग्राम घुमनाखेडा में एमपीवाई इंटर कालेज में महावीर प्रसाद यादव की मूर्ति के अनावरण पर कही। कहा कि देश में हर क्षेत्र में सरकार ने महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी न हो, पर ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने ग्रामीण लड़कियों की शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष शैलेष अग्निहोत्री, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष इदरीश वारसी, ओम प्रकाश रावत, नरायन दत्त तिवारी विचार मंच के राष्ट्रीय महासचिव कमलेश शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष रंजना सिंह भी शामिल हुए। संचालन शशी भूषण सिंह शोले ने किया। कार्यक्रम का आयोजन कालेज प्रबंधक अरविंद यादव ने किया।