एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पायका सेंटरों के लिए अधिग्रहित होगी भूमि

Hardoi Updated Thu, 06 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। प्रदेश सरकार ने पंचायत युवा क्रीड़ा अभियान के अंतर्गत बनने वाले पायका सेंटरों के निर्माण को भूमि का अधिग्रहण करने के निर्देश दिए है। जबकि मिनी स्टेडियम के लिए भी भूमि की व्यवस्था कर निर्माण कार्य कराने के लिए स्वीकृति दे दी है। प्रदेश के खेल मंत्री के आदेश पर राजस्व परिषद अध्यक्ष ने भी जिले में पत्र जारी कर ग्राम पंचायतों में पायका सेंटरों व मिनी स्टेडियम के लिए भूमि का अधिग्रहण करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत युवा और खेल अभियान की शुरूआत की गई। जिसके अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में युवाओं को खेलने के लिए मैदानों को विकसित करने तथा उन पर खेल उपकरण लगाने की योजना बनाई गई। बताया गया कि योजना के अंतर्गत ही ग्राम पंचायतों में पायका सेंटर और ब्लाकों में मिनी स्टेडियम बनाने को शुरूआत में तो सरकार ने काफी तेजी दिखाई, लेकिन बाद में योजना ठंडे बस्ते में पहुंच गई। हालांकि योजना शुरू होने के बाद जिले में 220 ग्राम पंचातयों में खेल मैदान बनाए गए और चार मिनी स्टेडियम बनाए गए, लेकिन अन्य ग्राम पंचायतों व ब्लाकों में कोई कार्य नहीं हुआ। हालांकि एक बार फिर योजना का संचालन होने जा रहा है। गौरतलब हो कि प्रदेश के खेल मंत्री नारद राय ने ग्रामीण क्षेत्र में पांच-पांच मिनी स्टेडियम और पायका सेंटरोें को विकसित करने के निर्देश दे दिए हैं। जबकि युवा कल्याण महानिदेशक को अधिकारियों को पत्र जारी करने का आदेश दे दिया। खेल मंत्री के निर्देश के बाद ही पायका सेेंटर व मिनी स्टेडियम को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी को लेकर जिले में राजस्व परिषद अध्यक्ष ने पत्र जारी कर आदेश दे दिया है कि पायका सेंटरों के लिए ग्राम पंचायतों से एक एकड़ भूमि का अधिग्रहण करके युवा कल्याण विभाग को आवंटित करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार मिनी स्टेडियम के लिए ब्लाक मुख्यालयोें के अंतर्गत मानक के अनुसार भूमि का अधिग्रहण कर विभाग को सौंपने का आदेश दिया है। जिला युवा कल्याण अधिकारी आरए सैनी ने बताया कि राजस्व परिषद अध्यक्ष ने मीटिंग में आदेश दे दिया है जल्द ही डीएम के पास आदेश आ जाएगा। इस संबंध में बुधवार को युवा कल्याण अधिकारी ने बैठक कर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को भी निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें