एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सपा समर्थक ने लेखपाल को पीटा

Hardoi Updated Fri, 14 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शाहाबाद (हरदोई)। तहसील मेें खतौनी लेने के विवाद में सपा समर्थक ने साथियों के साथ लेखपाल के घर जाकर धुनाई कर दी। इससे आक्रोशित लेखपालों ने गुुरुवार को तहसील में ताला डालकर विरोध जताते हुए सपा समर्थक को गिरफ्तार करने की मांग की। इसी के साथ लेखपाल बेमियादी हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा समर्थक मो. आरिश का तहसील में खतौनी लेने को लेकर लेखपाल बेंचेलाल से विवाद हो गया था। इसी के चलते सपा समर्थक एक दर्जन साथियों के साथ लेखपाल के घर पहुंचे और उसे मारापीटा। जानकारी मिलते ही तहसीलदार सुशील चंद्र गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की बात कही, पर पुलिस के देर से पहुंचने से हमलावर मौके से फरार हो गए। तहसीलदार ने कोतवाली पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। इधर, पुलिस की कार्यशैली व सपा समर्थक की गिरफ्तारी न होने के विरोध में लेखपालों ने गुरुवार को सभी कोर्टों, नायब, नाजिर, भूलेख, कंप्यूटर कक्ष, संग्रह विभाग, पूर्ति कार्यालय, आय व जाति प्रमाण पत्र के काउंटर पर ताले डाल दिए।
इससे पूरे दिन तहसील में कामकाज बाधित रहा। लेखपाल संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि जब तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, सभी लेखपाल बेमियादी हड़ताल पर रहेंगे। जिसका लेखपाल विनीत यादव, प्रवीन शुक्ल, नरेंद्र द्विवेदी, सतीश चंद्र, संजय शुक्ल, मिथलेश, रजनीश त्रिवेदी आदि ने समर्थन किया। वहीं पुलिस ने मो. आरिश, शहनूर सहित कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें