एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बदमाशों ने पांच घरों को लूटा

Hardoi Updated Sat, 01 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिलग्राम/सुरसा। थाना क्षेत्र के दो सीमावर्ती गांवों में बीती रात बदमाशों ने धावा बोल पांच घरों से करीब तीन लाख की नगदी, सामान और जेवरात समेत करीब 15 लाख का माल ले उड़े। एक घर के लोग जागे तो उन्हें बंधक बना घटना को अंजाम दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने एक मामले की चोरी में रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलग्राम क्षेत्र के लालपुर कन्हरी में बीती रात बदमाश रफीक के घर में छत के रास्ते उतरे और कमरे में रखे बक्से व अलमारी को खंगाल सोने-चांदी के जेवरात व 60 हजार की नगदी ले गए। गृहस्वामी की माने तो नगदी समेत करीब 2 लाख का माल गया है। इसके बाद बदमाश रियासत के घर में उतरे और सोने-चांदी के जेवरात व 17 हजार की नगदी निकाल ली। यहां से तकरीबन डेढ़ लाख का माल बदमाश ले उड़े। बदमाश यहां से डा. इरशाद के घर पहुंचे और अलमारियों को खंगाल कर दो लाख की नगदी व जेवरात व सामान उठा ले गए। इस दौरान परिवार के लोग जागे, तो बदमाशों ने उन्हें कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी दी।
परिजनों ने बताया कि बेटी की शादी के लिए नगदी व जेवरात रखे थे। बदमाश करीब 4 लाख से अधिक का माल लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने आवाज लगाकर दरवाजे खुलवाए। इसके बाद बदमाश फरीद के घर में घुसे और बक्सों में रखी करीब 5 हजार की नगदी समेत करीब दो लाख का माल ले गए। गृह स्वामियों ने बताया कि रात के डेढ़ बजे के बाद बदमाशों ने घटनाओं को अंजाम दिया। रफीक की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

इधर, सीमावर्ती थाना सुरसा के गांव सेमरा चौराहा के पास गड़रियनपुरवा में भी बदमाशों ने घर में घुस कर अयोध्या प्रसाद के घर में रखी 24 हजार की नगदी व लाखों के जेवरात ले गए। गृहस्वामी ने बताया कि बेटे की बारात दो मार्च को जानी थी। दो गांवों में ताबड़तोड़ घटनाओं से सनसनी फैल गई। पुलिस ने सभी घटनाओं को एक कड़ी में जोड़ते हुए एक चोरी की घटना दर्ज कर पल्लू झाड़ लिया। उधर, बिलग्राम क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त को लेकर पुलिस लगातार दावे कर रही है, पर दो गांवों में हुई वारदात से दावों की पोल खुल गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें