हरदोई। कांग्रेस से हरदोई लोस सीट के प्रत्याशी सर्वेश जनसेवा ने बताया कि पार्टी ने भरोसा उन पर जताया है उस पर खरा उतरेंगे। क्षेत्र के सभी लोगाें के सहयोग की जरूरत है। पार्टी के विश्वास को संासद बनकर पूरा कर सबसे पहले किसानों की समस्याओं का समाधान का प्रयास करेंगे।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को हरदोई लोस सीट के प्रत्याशी जनसेवा ने पत्रकारों को बताया कि जिले के किसानों को खाद की समस्या, विद्युत व्यवस्था, जर्जर सड़क और खराब शिक्षा के स्तर का सामना करना पड़ रहा है, पर सांसद बनने के बाद किसानों की समस्या को दूर करना, नहरें, ट्यूबवेल, पुल बनवाना और युवाओं को रोजगार के साथ तमाम सुविधाओं को पूरा करेंगे। उन्होंने खाद्य सुरक्षा बिल सीएम द्वारा पास न करने की बात कही, पर जनता अब अशिक्षित नहीं है। वह सब कुछ समझ गई है। जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने दोनों सीटों पर सर्वे कर सबसे ज्यादा लोकप्रिय व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है। इस मौके पर शशिभूषण शुक्ला, विक्रम पांडेय मौजूूद थे।