एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हाईवे पर शव रख लगाया जाम

Hardoi Updated Tue, 01 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरसोहिया (हरदोई)। हरपालपुर क्षेत्र के बरसोहिया गांव निवासी युवक सड़क हादसे में घायल हो गया था। सोमवार को उपचार को बरेली ले जाने के दौरान मौत हो गई, जिससे परिजन शव लेकर गांव लौट आए। जानकारी मिलते ही ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर बिल्हौर-कटरा हाईवे पर आ गए और सड़क पर शव रख जाम लगा दिया। थाना इंचार्ज ने समझा बुझाकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाय्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बरसोहिया गांव निवासी संदीप कुमार (23) अपने साथी कृपाशंकर के साथ बाइक से 19 फरवरी को काम पर जा रहा था। निब्हौरी के पास सामने से आ रही मैजिक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर संदीप को लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन 20 मार्च को उसे लेकर घर लौट आए थे। घर आकर बीते दिन हालत बिगड़ने पर आज उसे लेकर बरेली जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन उसका शव लेकर गांव लौट आए।
इधर, घटना की रिपोर्ट दर्ज न होने से गुस्साएं ग्रामीण और परिजन शाम 3 बजे शव लेकर हाईवे पर आ गए और कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलने पर एसओ बृजराज यादव मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर 4:30 बजे जाम खुलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। इसके चलते करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें