एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आग ही आग, फसल राख

Hardoi Updated Fri, 18 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

संडीला। कोतवाली क्षेत्र के परिहावां सेखवापुर गांव के मजरा मवई में आग लगने से तीन किसानों के खेत में खड़ी 16 बीघा फसल जलकर राख हो गई, जबकि इस जमीन पर खड़े 372 यूकेलिप्टस के पेड़ भी जल गए, जिससे करीब सात लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवई निवासी रामदास दोपहर में पंपिंग सेट लेकर सिंचाई करने खेत पर गया था। वहां उसने खेत में पड़ी पुआल को माचिस से जला दिया। जिसकी चिंगारी से अजय के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रामविलास व बृजलाल के खेत को भी चपेट में ले लिया। खेतों में आग जलते देख रामदास पंपिंग सेट लेकर भाग गया, जबकि आस पास खेताें में मौजूद लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। इससे पहले अजय की 10 बीघा फसल व 300 यूकेलिप्टस के पेड़ जल गए, वहीं पड़ोसी रामविलास के खेत में खड़ी तीन बीघा गेहूं की फसल व बृजलाल के दो बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल व उनके 72 यूकेलिप्टस के पेड़ भी जल गए।
आग से तीनों काश्तकारों का करीब सात लाख रुपये का नुकसान हो गया। सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। अजय कुमार ने रामदास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी है। इसी प्रकार औरामऊ गांव निवासी राजकुमार सिंह के घर के सामने खलिहान में लगी सरसों की फसल के 50 बोझ बीती रात तार की स्पार्किंग से जल गए। इन बोझों से करीब दस क्विंटल सरसों पैदा होने का अनुमान था, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जाती है। रात ही में दमकल मौके पर पहुंच कर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें