एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पोल डे से रूबरू मास्टर ट्रेनर

Hardoi Updated Fri, 18 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। लोस चुनाव हरदोई के मतदान को लेकर पीठासीन अधिकारी और मतदान कर्मियों को दूसरा प्रशिक्षण दिया जाना है। मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण से पहले मास्टर ट्रेनरों को जानकारी दी गई। विकास भवन में मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण में अफसरों ने पोल डे मानीटरिंग सिस्टम से अवगत कराया। वोटरों की सुविधा को 11 विकल्पों से मतदान कराने की जानकारी दी। वहीं मतदान दिवस को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई लोकसभा सीट के अंतर्गत पांच विस क्षेत्र में 24 अप्रैल को मतदान होगा। जिसके लिए ड्यूटी में लगे मतदान कर्मियों को दूसरा व अंतिम प्रशिक्षण दिया जाना है। मतदान कर्मियों के प्रशिक्षित करने वाले मास्टर ट्रेनरों को ही गुरुवार को विकास भवन में प्रशिक्षित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार ने मास्टर ट्रेनरों को मतदान दिवस के दिन की जाने वाली तैयारियों के बारे में बताया। एक बार फिर से माकपोल कराने के बारे में जानकारी देते हुए माकपोल की बारीकियों से अवगत कराया। करीब एक घंटे तक माकपोल कराने के बाद ही मतदान कराने की बात कही। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मास्टर ट्रेनरों को पोल डे मानीटरिंग सिस्टम के बारे में विस्तृत से जानकारी दी।
पोल डे मानीटरिंग सिस्टम से निगरानी रखने और पीठासीन अफसरों द्वारा किस प्रकार एसएमएस किया जाना है, इसका प्रशिक्षण देने को मास्टर ट्रेनरों को जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों को बताया गया कि आयोग ने मतदान के लिए 11 विकल्प निर्धारित कर दिए हैं, इसलिए पीठासीन अफसरों को 11 विकल्पों के बारे में जानकारी देते हुए वोटरों को इन विकल्पों के माध्यम से भी मतदान करने की अनुमति देने की बात कही। इस दौरान सहायक अभियंता लघु सिंचाई शैलेंद्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजेश मोहन दीक्षित मौजूद थे।
विज्ञापन

इंसेट---
आज जंचेगा प्रत्याशियों के खर्च का ब्योरा
हरदोई। हरदोई सुरक्षित सीट से सभी प्रत्याशियों के व्यय का लेखा जोखा जांचने के द्वितीय चरण के तहत 18 अप्रैल को खर्च का ब्योरा जांचा परखा जाएगा। इससे पहले प्रथम चरण में 14 अप्रैल को खर्च का ब्योरा जांचा परखा गया, जिसमें कुछ प्रत्याशियों द्वारा खर्च का ब्योरा, वाउचर, रजिस्टर आदि प्रस्तुत नहीं किए गए थे, जिस पर उन्हें निर्वाचन प्रशासन की ओर से नोटिस जारी की गई थी। प्रथम चरण में तीन प्रत्याशी अनुपस्थित भी रहे थे, उन्हें भी नोटिस जारी की गई थी। अब द्वितीय चरण के तहत सभी प्रत्याशियों को 18 अप्रैल को अपने खर्च का ब्योरा रजिस्टर, वाउचर आदि पेश करने हैं, जिसकी समीक्षा व्यय प्रेक्षक द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें