एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पारे में गिरावट फिर भी नहीं मिल रही तरावट

Hardoi Updated Thu, 15 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। दो दिन पहले तक 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान का स्तर बदली और बूंदाबांदी के बाद बुधवार को पांच डिग्री गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस पर आ गया मगर इसके बाद भी लोगाें को ठंडक भरी तरावट नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल दोपहर से लेकर शाम तक चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही है तो वहीं रात में उमस भरी गर्मी लोगों की नींद में खलल डाल रही है जिसके कारण गुड मार्निग और गुड इवनिंग पर ब्रेक सा लग रहा है। गर्म हवाओं के थपेड़ों से बचने के लिए लोग गमछा, रूमाल, कैप आदि का सहारा ले रहे है फिर भी गर्म हवाएं अपनी चाल से लोगों को परेशान कर देती है। सबसे ज्यादा दिक्कतें दो पहिया वाहनों पर चलने वालों को होती है जिन्हें गर्म हवाएं सीधे तौर चुभन जैसा एहसास कराती है। मौसम के जानकारों का कहना है कि यदि इसी तरह से बदली छाए रहने के साथ बारिश आदि हुई तब तो सूरज की तपिश कम होने के साथ पारे में और गिरावट हो सकती है अन्यथा पारा फिर से 42 डिग्री सेल्सियस का स्तर पार कर लोगों को भीषण तपन के साथ गर्मी से परेशान करेगा। आज तापमान का अधिकतम स्तर 37.0 तथा न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें