एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रोस्टर से ड्यूटी नहीं, पीआरडी जवान खफा

Hardoi Updated Thu, 29 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। प्रांतीय रक्षा दल संघ पीआरडी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर पीआरडी जवानों को रोस्टर से ड्यूटी न मिलने पर रोष जताया। जिलाधिकारी को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन में कहा गया कि यदि अब भी विभाग के अधिकारी न चेते तो 15 दिन के बाद वृहद आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने के दौरान पीआरडी जवानों को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि लाख शिकायतों के बाद भी युवा कल्याण विभाग अपनी कार्यशैली सुधारने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद के सभी जवानों को रोस्टर से ड्यूटी प्रदान किए जाने की मांग काफी समय से हो रही है, लेकिन अभी तक उसको लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों के द्वारा सुविधा शुल्क लेकर ड्यूटी लगाए जाने का चलन भी बंद किया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने सभी जवानों के सही कोड नंबर एलाट कर वितरण कराए जाने की भी मांग की।
जिला महामंत्री राजेंद्र चंद्र शुक्ला ने आरोप लगाया कि जिला युवा कल्याण अधिकारी तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पीआरडी जवानों का शोषण कर रहे हैं। यह बंद होना चाहिए। इसके उपरांत पीआरडी जवानों ने जोरदार प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंघल को दिया। ज्ञापन में जिले की सभी महिला पीआरडी जवान को ड्यूटी पर लगाए जाने, ड्यूटियों का शेष मानदेय दिलाए जाने की भी मांग की गई। इस मौके पर बबिता सक्सेना, हंसमुखी, गंगाराम, कैलाश चंद्र, मंगूराम, राम औतार, बैजनाथ, महाराज सिंह यादव, राजाराम गौतम, जै सिंह, जीवन लाल, सतीश चंद्र, शिशुपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें