एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

25 तक जमा होंगे समाजवादी पेंशन के अवशेष फार्म

Hardoi Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। गरीबों को पेंशन देने के लिए शुरू की गई समाजवादी पेंशन योजना पात्रों के चयन को आवेदन फार्म जमा करने का एक और मौका दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारी और अधिशासी अधिकारियों को अवशेष आवेदन फार्म जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पेंशन योजना के तहत 80914 पात्रों का चयन किया जाना है। नई निर्धारित की गई तिथि के अनुसार 15 जुलाई की शाम तक करीब 1.60 लाख आवेदन जमा करा लिए गए। ब्लाकों व नगर पालिका तथा पंचायतों से फार्म जमा करा लिए गए लेकिन अभी भी कई लोगों के आवेदन ब्लाकों व नगर क्षेत्र कार्यालयों पर रखे हुए हैं। ऐसे में जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी वियोधन ने 25 जुलाई तक ब्लाक मुख्यालयों तथा नगर पंचायत व नगर पालिका मुख्यालयों पर रखे अवशेष आवेदन फार्मों को जमा करने के निर्देश दे दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव ने बताया कि आवेदन फार्म 25 जुलाई को जमा होने के बाद सीडीओ की अध्यक्षता में 26 जुलाई शनिवार को एक समीक्षा बैठक भी होगी। जिसमें सभी बीडीओ व अधिशासी अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें