एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

Hardoi Updated Wed, 27 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार को बैंक कर्मियों ने सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों के विलय के विरोध में प्रदर्शन किया। रेलवेगंज स्थित बैंक आफ इंडिया शाखा कार्यालय के सामने यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले कर्मियों ने भोजनावकाश में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर यूनियन के जिलामंत्री आरके पांडेय ने कहा कि हमारा देश ऐसा है, जहां 50 करोड़ लोगों के पास एक भी बैंक खाता नहीं है। ऐसे में यहां बैंकों के विलय वांछित नहीं है। सभी लोगों का बैंक खाता हो इसके लिए बैंकों के विस्तार की जरूरत है। वित्तीय समावेशन हासिल करने को बैंकों को महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी है। बैंकिंग क्षेत्र में विस्तार की महती जरूरत है। बैंकों के विलय की बजाय विस्तार देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान आरसी बाजपेयी, वेद प्रकाश पांडेय, अजय मेहरोत्रा, डीके अग्निहोत्री, आदर्श बाजपेयी, कासिम हुसैन, बीएल रावत, गोपाल सक्सेना, राजेश कुमार, गौरव सिंह, देवेंद्र कुमार, कुसुमलता तिवारी, गौरव अवस्थी, आकाश सिंह, नेहा, सुभांगी, सुशीला, मालती, उमेश श्रीवास्तव, गौरव पांडेय, अवतार सिंह, बाबूलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें