एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

धूमधाम से शुरू शतचंडी

Hardoi Updated Sun, 05 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। शहर के सांडी रोड स्थित माता श्रवण देवी मंदिर पर शनिवार को धूमधाम के साथ वैदिक रीति नीति के अनुसार शतचंडी यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बनारस से पधारे विद्वान यज्ञाचार्य डा. बच्चन मिश्र ने कहा कि मां भगवती की आराधना करने से क्लेशों का नाश होता है और सुख शांति की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि यज्ञ करने से जहां मन मस्तिष्क एवं वातावरण शुद्ध होता है, वहीं पुण्य की प्राप्ति होती है। शास्त्री उमाकांत अवस्थी ने शतचंडी यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ करना हमारी परंपरा रही है और यज्ञ के बल पर सिद्धियों को प्राप्त किया जा सकता है। सुनील शास्त्री ने कहा कि शतचंडी यज्ञ करने के आसपास का वातावरण पवित्र होेने के साथ भगवती की कृपा की प्राप्ति होती है। उन्होेंने कहा कि यज्ञ के माध्यम से संपूर्ण मानव जाति का कल्याण हो जाता है। बताया कि अरणी मंथन के द्वारा अग्नि देव का आह्वान करते हुए शतचंडी यज्ञ शुरू होगा।
इससे पहले महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर सुनील शास्त्री, उमाकांत अवस्थी, सनत मिश्र आदि आचार्यों द्वारा गणेश पूजन कराते हुए वैदिक रीति नीति के अनुसार पंचांग पूजन, कलश पूजन आदि कार्यक्रम संपन्न कराए गए। कार्यक्रम के यजमान रवींद्र नाथ सेठ द्वारा पूजन किया गया। इसके बाद अक्षयानंद महाराज द्वारा महामाई की महिमा का वर्णन करते हुए श्रीमद्भागवत का रसपान कराया गया। इस मौके पर अनिल, मदन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें