एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गांवों तक न पहुंच सकी हाईस्पीड सेवा

Hardoi Updated Mon, 06 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। पांच साल पहले जिला मुख्यालय पर थर्ड जेनरेशन यानी थ्रीजी सेवाएं शुरू कर लोगों के बीच खासी लोकप्रियता हासिल करने वाले बीएसएनएल की यह सेवाएं जिला मुख्यालय तक ही सिमट कर रह गई हैं। गांवों की बात दूर कसबों तक भी थ्रीजी सेवाएं पांच साल में नहीं पहुंच सकीं, जिससे लोगोें को वीडियो काल, मोबाइल हाईस्पीड इंटरनेट सेवाएं नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी पीढ़ी की सेवा माने जाने वाली थ्रीजी सेवाओं के विस्तार पर ग्रहण लगा हुआ है। मार्च 11 तक गांव-गांव तक थ्री जी सेवाओं को शुरू करने को दिखाया गया सपना महज हसीन सपनों की तरह बन कर रह गया है। लगभग 5 वर्ष पूर्व 09 में बीएसएनएल ने शहर में थ्री जी मोबाइल सेवाएं जोरशोर के साथ शुरू की थी। इसके लिए शहर में थ्रीजी मोबाइल सेवा के बीटीएस लगाए गए थे, जिसके माध्यम से शहर में उपभोक्ता इन सेवाओं का लाभ ले रहे है। वर्ष 10 में जिले के दैारे पर आए बीएसएनएल यूपी ईस्ट सर्किल के तत्कालीन सीजीएम ओमवीर सिंह ने कहा था कि वर्ष 11 में ग्रामीण क्षेत्रों में थ्रीजी सेवाओं को पहुंचाने का काम करेंगे।
पर, तब से काफी समय गुजर गया और थ्रीजी सेवाएं हरदोई शहर तक सिमटी हुई हैं। हाल यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों की बात कौन करे जिले के नगरीय क्षेत्र संडीला, शाहाबाद, बिलग्राम, पिहानी, सांडी, मल्लावां आदि में भी बीएसएनएल की थ्रीजी सेवाएं नहीं पहुंच पाई है। इस बाबत बीएसएनएल टीडीएम संजय केसरवानी कहते हैं कि सेवाओं के विस्तार संबंधी योजनाओं के बारे में मुख्यालय से निर्णय होते है। मुख्यालय से इस ओर अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें