एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तिथि बीती, पर नहीं बने केंद्र

Hardoi Updated Fri, 21 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित समय सीमा बीतने तक बाद भी अभी तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण नहीं हो सका है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को विभाग व प्रशासन में माथा पच्ची चल रही है। वहीं परीक्षा केंद्र बनवाने को स्कूलों के प्रबंधकों की जोर आजमाइश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञात हो कि जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध वर्तमान समय में 521 विद्यालय संचालित हैं। इनमें से 42 राजकीय व 71 अशासकीय सहायता प्राप्त हैं। शेष वित्तविहीन मान्यता प्राप्त स्कूल हैं। बोर्ड परीक्षा में इनमें अध्ययनरत 1,43,661 विद्यार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करने को पंजीकरण कराया है। इन विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को शासन से 16 अक्तूबर को गाइड लाइन जारी की गई थी। जिसके अनुसार विगत तीन वर्षों 12-13 व 14 की परीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन के निरीक्षण/पर्यवेक्षण अफसरों अथवा सचल दल के साथ अभद्र व्यवहार, हिंसात्मक या आगजनी की घटनाएं हुई हों, उन स्कूलों के असुरक्षित वातावरण एवं अनुपयुक्त की अनुभूत वाले विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
सभी जिनके विरुद्ध वर्ष 12-13 व 14 में सामूहिक नकल के फलस्वरूप पुन: परीक्षा कराई गई हो अथवा एफआईआर दर्ज हो व परीक्षा समिति की ओर से डिबार स्कूल परीक्षा केंद्र नहीं बन सकेंगे। इसके साथ ही विद्यार्थियों के आवंटन में उन स्कूलों में बच्चे न लगाए जाएं, जहां पर वह विगत वर्ष लगाए गए थे। इसके अलावा परीक्षा केंद्र का समय से निर्धारण करना था। शासन के निर्देशानुसार जनपद समिति को 18 अक्तूबर तक परीक्षा केंद्र का निर्धारण करना था। 25 अक्तूबर तक उसका प्रकाशन करना था। पांच नवंबर तक आपत्तियां मांगी जानी थी। 12 नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण कर प्रस्ताव को मंडलीय समिति को भेजा जाना था। मंडलीय समिति को परीक्षण कर 19 नवंबर को प्रस्ताव परिषद कार्यालय को भेजा जाना था।
विज्ञापन

पर, जिले में अभी तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ही नहीं हो सका है। इससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस बाबत डीआईओएस जेपी मिश्र ने बताया कि परीक्षा समिति के बैठक के लिए जिलाधिकारी को पत्रावली प्रस्तुत की जा रही है। समिति की बैठक के बाद परीक्षा केंद्रों की सूची प्रकाशित कराने का प्रयास किया जाएगा। जल्द ही मानक के अनुसार परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें