एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रंजिश में गोलियां चलीं, चार जख्मी

Hardoi Updated Sun, 14 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई/हरपालपुर। थाना क्षेत्र में प्रधानी रंजिश में गोलियां और ईंट-पत्थर भी चले। इससे हमले में चार लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर जवाबी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया निवासी हरिनाथ के घर में शुक्रवार की देर रात वर्तमान ग्राम प्रधान भूरा उर्फ कुबेर ने अपने साथियों के साथ असलहों से लैस होकर हमला बोल दिया और परिवार के सदस्यों को जमकर मारपीट कर घर पर्र इंट पत्थर चलाए। गांव में कई राउंड फायरिंग भी की गई। इसके जवाब में दूसरे पक्ष से भी बचाव में ईंट-पत्थर चलाए गए। इस हमले में हरिनाथ (35) पुत्र रतिराम, उसका भाई ओम प्रकाश (50), ओम प्रकाश का पुत्र अरब सिंह (30) और हरिनाथ का भतीजा राम रहीस (22) पुत्र कप्तान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के विषय में ओम प्रकाश ने बताया कि ग्राम प्रधान भूरा उर्फ कुबेर उससे प्रधानी रंजिश मानते है। इसी के चलते उन्होंने गुड्डू, पाला, राहुल, नरदोष, पप्पू, मल्लू सहित करीब आधा सैकड़ा लोगों के साथ घर पर असलहों से लैस होकर हमला बोल दिया। उसने बताया कि उसने पहले प्रधानी में बाबा बैजनाथ की मदद की थी। इस बार उनकी भी मदद की थी, मगर वह फिर भी उन लोगों को अपना विरोधी मानते है। इसी रंजिश में हमला कर दिया। पुलिस ने अरब सिंह की तहरीर पर ग्राम प्रधान भूरा समेत आठ नामजद लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

इसके अलावा दूसरे पक्ष से राहुल यादव की तहरीर पर अरब सिंह, व ओम प्रकाश के विरुद्ध पुरानी रंजिश में मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर अपना खेल दिखा दिया है। घटना से गांव में तनाव व्याप्त है। इस बाबत थानाध्यक्ष आरके सिंह का कहना है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें