एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आग से जली महिला मरी

Hardoi Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई/गौसगंज। कोतवाली शहर क्षेत्र के अंतर्गत सांडी मार्ग पर रविवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई।,जबकि उसका ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, कछौना थाना क्षेत्र में एक महिला की आग से जलकर मौत हो गई। घटना के पीछे सास से विवाद में आग लगाने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, टड़ियावां थाना क्षेत्र के मतेड़ा निवासी अविनेश उर्फ अन्नू (19) हाईस्कूल की पढ़ाई करते थे। रविवार की शाम वह कोतवाली देहात क्षेत्र के महेशपुर निवासी अपने ममेरे भाई प्रदीप के साथ सुरसा थाना क्षेत्र के गोबरइना स्थित रिश्तेदारी से बाइक से लौट रहे थे। हरदोई सांडी मार्ग पर चित्तरपुरवा के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवर टेक करने पर ट्राली बाइक में भिड़ गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में अविनेश की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना के बाद छात्र के रिश्तेदार और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उधर, कछौना क्षेत्र में एक महिला की आग से जलकर मौत हो गई। घटना के पीछे सास से विवाद में आग लगाने की बात बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस और मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। कछौना क्षेत्र के गाजू निवासी इसरार खेतीबाड़ी का काम करते हैं। चार वर्ष पूर्व उनकी शादी संडीला थाना क्षेत्र के गौसा निवासी फैयाज की बहन रुबीना के साथ हुई थी। रुबीना के दो वर्ष की एक पुत्री शकीरा है। पंद्रह दिन पूर्व रुबीना ने एक बेटे को जन्म दिया था। रविवार को रुबीना घर पर ही थी। उसी समय उसने घर में मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। घटना के पीछे सास से विवाद होने पर आग लगाने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन फानन रुबीना को गंभीर हालत में सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां पर कुछ समय बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना मिली तो एसओ अजय सिंह भी मौके पर पहुंचेऔर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें