एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शिकायत करने पर युवक को गोली मारी

Hardoi Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। पाली थाना क्षेत्र में युवक को नाली को लेकर हुए विवाद की पुलिस से शिकायत करना भारी पड़ गया। शिकायत कर भाई के साथ ट्रैक्टर से लौट रहे युवक को कोटेदार ने साथियों के साथ घेर लिया। पहले उसके साथ मारपीट की और जान बचाकर भागने पर उसके गोली मार दी। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाली क्षेत्र के चकौती खुर्द निवासी अवधेश सिंह पुत्र रामबाबू सिंह का गांव के ही कोटेदार सुखदेव सिंह से नाली के निकास को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार की शाम कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी।
अवधेश अपने भाई संतोष सिंह के साथ ट्रैक्टर पर पाली थाने शिकायत करने गया था। संतोष के अनुसार सोमवार की रात वह दोनों भाई ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। रहतौरा गांव के आगे हरियाली बाजार के पास सुखदेव सिंह अपने साथियों के साथ बैठे थे और सामने आकर उसका ट्रैक्टर रुकवा लिया। अवधेश सिंह को खींच कर वह लोग पीटने लगे, उसने विरोध किया तो उसे भी मारा पीटा।
विज्ञापन

किसी तरह छूट कर अवधेश भागा तो उन लोगों ने पीछे से उसके ऊपर गोली चला दी, जो उसके पैरों में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गया। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए। हालांकि परिजनों को जानकारी मिली तो वह लोग भी पहुंच गए। पुलिस को सूचना देकर घायल अवधेश सिंह को सोमवार की रात जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें