हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग में एक बार फि र लापरवाह शिक्षक-शिक्षिकाओं पर कार्रवाई की गई है। शाहाबाद विकास खंड के आठ शिक्षक-शिक्षिकाओं का वेतन काटने का आदेश दिया गया है। वहीं टड़ियावां व अहिरोरी में निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने समेत कुल 22 पर कार्रवाई हुई है।खंड शिक्षाधिकारी शाहाबाद के निरीक्षण प्राथमिक विद्यालय बमियारी के प्रधानाध्यापक सुआ लाल अनुपस्थित मिले। जूनियर हाईस्कूल सिंगुलापुर, जूनियर हाईस्कूल बारी व हरिदासपुर बंद मिला था, जबकि प्राथमिक विद्यालय सिंगुलापुर के प्रधानाध्यापक रामसागर व शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले थे। प्राथमिक विद्यालय शर्मा के मुरारीलाल व फत्तेहपुर के शिवगुलाम भी अनुपस्थित मिले थे। बीएसए सियाराम निर्मल ने बीईओ की आख्या पर सभी का वेतन काटने का आदेश दिया है। वहीं अभी हाल में ही टड़ियावां व अहिरोरी में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं समेत 22 अन्य पर भी कार्रवाई की गई है।