एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गैस को लेकर बवाल

Hardoi Updated Wed, 30 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई/माधौगंज। माधौगंज कसबे में गैस वितरण उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। कर्मचारी और उपभोक्ता आमने सामने आ गए। उसी बीच एक उपभोक्ता ने गैस वितरण कर रहे कर्मचारी के सिर पर ईंट मार दी, जिससे उसका सिर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बीच में आने का प्रयास किया, तो पुलिस कर्मियों पर भी गुस्साई भीड़ टूट पड़ी। हालांकि मौके पर मौजूद कुछ अन्य लोगों ने किसी तरह से विवाद शांत कराया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फोर्स की मौजूदगी में गैस वितरण करवाया। मिली जानकारी के अनुसार, माधौगंज के इंडेन गैस गोदाम पर मंगलवार की सुबह गैस वितरण होना था। गैस को लेकर चल रही परेशानी के चलते उपभोक्ताओं की भीड़ थी और लंबी लाइन लगी थी, लेकिन गैस वितरण शुरू न होने से उपभोक्ता उग्र हो गए और हंगामा करने लगे। उसी बीच कुछ लोगों ने मौका का फायदा उठाकर लाइन में घुसने का प्रयास किया।
इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबिल ने मना किया तो उसी बीच विवाद और बढ़ गया। गैस वितरण कर रहे कर्मचारी गिरिवर प्रसाद का उपद्रव कर रहे लोगों से विवाद होने लगा और उसी बीच किसी ने गिरिवर के सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गए। इससे कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने बीच में आने का प्रयास किया, तो कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया, जिससे एक सिपाही के हाथ में चोट लग गई। इस दौरान देखते-देखते हंगामा बढ़ने लगा। हालांकि सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार सोनकर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत भी हो गया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि कुछ उपद्रवियों ने विवाद किया था। पुलिस के पहुंचने पर वह भाग गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गैस वितरण करवाया और उपद्रव करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें