एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

13 मजिस्ट्रेट संभालेंगे कमान

Hardoi Updated Tue, 03 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। मतगणना को लेकर जैसे-जैसे दिन नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की धड़कने तो बढ़ती ही जा रही है, इसके अलावा प्रशासनिक मशीनरी भी शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से मतगणना को निपटाने को दिन रात एक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में अब जोनल मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती करते हुए उनको निकायवार जिम्मेदारी सौंप दी गई है। डीएम एके शुक्ला द्वारा नगर निकाय की मतगणना में सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने को जोनल मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति कर उनकी सूची जारी कर दी है, जिसमें नगर पालिका परिषद हरदोई का जोनल मजिस्ट्रेट नगर मजिस्ट्रेट बद्रीनाथ सिंह को बनाया गया है, तो नगर पालिका संडीला की जिम्मेदारी जिला विकास अधिकारी एके पांडे को दी गई है। इसी तरह नगर पालिका परिषद शाहाबाद का जोनल मजिस्ट्रेट जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी यादव को बनाया गया है। नगर पालिका बिलग्राम का जोनल मजिस्ट्रेट अधिशासी अभियंता वीके राय, नगर पालिका परिषद मल्लावां के जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास कल्याण अधिकारी कर्नल एचएन कौशल।
नगर पालिका सांडी के लिए उप संभागीय वनाधिकारी हरदोई विनोद शंकर, नगर पालिका पिहानी के लिए अधिशासी अभियंता पीपी पांडे, पंचायत गोपामऊ में परियोजना निदेशक डीआरडीए श्रीनिवास मिश्र, नगर पंचायत पाली अधिशासी अभियंता खुशनूद अली, नगर पंचायत कुरसठ में उपायुक्त व्यापार कर आरके श्रीवास्तव, माधौगंज में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी श्रीकृष्ण, नगर पंचायत बेनीगंज में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार एवं नगर पंचायत कछौना पतसेनी में जोनल मजिस्ट्रेट सहायक अभियंता राजेश सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन

उधर, डीएम एके शुक्ला के निर्देश परनिकाय चुनाव 12 की मतगणना के लिए लोक शांति को दृष्टिगत रखते हुए सात जुलाई को जिले भर की समस्त देसी, विदेशी मदिरा, बीयर, भांग व ताड़ी की दुकानें एवं थोक दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। उधर, सहायक निर्वाचन अधिकारी ने समस्त प्रत्याशियों को सूचित किया कि नगरीय निकाय की मतगणना सात जुलाई को सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक की जाएगी। मतगणना समाप्ति के उपरांत विजयी प्रत्याशी द्वारा विजय जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें