एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सर! अंकपत्र तो दिलावा दें

Hardoi Updated Fri, 06 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। एएसबीबी इंटर कालेज हरदोई में प्रधानाचार्य की नियुक्ति न होने से छात्रों के अंकपत्र नहीं मिल पा रहे हैं। कॉलेजों में प्रवेश को छात्र भटक रहे हैं। गुरुवार को छात्रों ने डीआईओएस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस को दिए पत्र में एएसबीबी इंटर कालेज से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण छात्र कृष्णानंदन मिश्र, विनीत गुप्ता, शिवम गुप्ता, गुलशेर सिंह, पंकज कुमार, अतुल कुमार, धीरेंद्र सिंह आदि समेत 20-25 छात्राओं ने बताया कि उनके स्कूल के प्रधानाचार्य का 26 मार्च को निधन हो गया था। निधन के बाद किसी की तैनाती नहीं की गई। बताया कि उनके इंटर परीक्षा के अंक पत्र आ चुके हैं, पर प्रधानाचार्य की तैनाती न होने से अंक पत्रों पर हस्ताक्षर नहीं हो सके और प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर न होने से अंक पत्रों का वितरण नहीं हो पा रहा है। अंक पत्र न मिलने से कॉलेजों में प्रवेश नहीं हो पा रहा और उनके भविष्य पर संकट के बादल छा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें