एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बच्चों की कम उपस्थिति पर मांगा स्पष्टीकरण

Hardoi Updated Thu, 12 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। शैक्षिक सत्र शुरू होने के साथ विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति का निरीक्षण करने बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अहिरोरी ब्लाक के नयागांव देवरिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष कम बच्चों देखकर नाराजगी व्यक्त की और प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा। वहीं विद्यालय के सामने नाली की सफाई न होने पर कर्मी को आरोप पत्र देने के निर्देश डीपीआरओ को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार द्विवेदी के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक महेश चंद्र श्रीवास्तव व अनुचर मुन्नालाल उपस्थित रहे, सहायक अध्यापिका अवकाश पर थीं। विद्यालय में 22 पंजीकृत बच्चों में से 13 अनुपस्थित थे। सीडीओ ने प्रधानाध्यापक से कम बच्चों की उपस्थिति के संबंध में बीएसए को अवगत कराने के निर्देश दिए। वहीं विद्यालय में अधूरे किचनशेड का भी निर्माण पूरा कराने की बात कही। विद्यालय परिसर में हैंडपंप का टाप खराब होने पर उसे ठीक कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता जल निगम दिया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय के समक्ष बनी नाली में गंदगी भरी होने पर जिला पंचायत राज अधिकारी को संबंधित सफाई कर्मचारी के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल करते हुए विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने दिए गए निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें