एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सर्किल रेट वृद्धि का असर नहीं

Hardoi Updated Thu, 19 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। 11 जुलाई से जिले में बढ़े करीब 20 फीसदी सर्किल रेट के बाद भी भूमि का क्रय विक्रय यथावत जारी है। इससे विभागीय अफसरों को उम्मीद है कि जिस तरह से क्रय विक्रय की रजिस्ट्री हो रही है उससे राजस्व में करीब 20 से 25 फीसदी की वृद्धि होगी। रजिस्ट्री विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में करीब 20 फीसदी सर्किल रेट बढ़ाने का निर्णय 11 से लागू हुआ था। इससे पहले हरदोई सदर रजिस्ट्री कार्यालय में प्रतिदिन रजिस्ट्री होने का औसत 45 से 50 था जो कि नए रेट लागू होने के बाद भी बना हुआ है। इसी तरह से संडीला तहसील में रोजाना रजिस्ट्री होने का औसत 18 से 20 था जो कि अब भी बरकरार है। इसी तरह से बिलग्राम में 14 से 16 एवं सवायजपुर में 15 से 16 तथा शाहाबाद में 20 से 21 भूमि की रजिस्ट्री का सिलसिला पहले की तरह बना हुआ है। इसको लेकर रजिस्ट्री विभाग के अफसर काफी खुश है। उन्हें लग रहा है कि सर्किल रेट बढ़ाने का उनका निर्णय लोगों ने स्वीकार कर लिया है और गत वर्ष की अपेक्षा 40 से 47 करोड किए राजस्व लक्ष्य को आसानी से पा लिया जाएगा। इस संबंध में एआईजी स्टांप सनील कुमार मिश्रा ने कहा कि सर्किल रेट में बढ़ोतरी नियमानुसार हुई है और इससे राजस्व बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री कार्य में कोई कमी नहीं आई है और पहले की तरह रजिस्ट्री हो रही है। जिसका नतीजा यह है कि जुलाई माह के राजस्व लक्ष्य 2 करोड 20 लाख में पचास फीसदी पूर्ति हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें