एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

‘मंगल पांडेय जैसे रणबांकुरों की जरूरत’

Hardoi Updated Fri, 20 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिहानी (हरदोई)। कस्बे के मोहल्ला मिश्राना में युवा राष्ट्र कल्याण संघ की ओर से क्रांतिकारी मंगल पांडेय का 185 वां जन्म दिवस मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि चेयरमैन डा. सईद खां ने कहा कि मंगल पांडेय जैसे रणबांकुरों की आज भी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन ने मंगल पांडेय के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि आज भी देशवासियों को एक बड़ी लड़ाई लड़नी है। यह लड़ाई भ्रष्टाचार से होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने वादा किया कि वह नगर में मंगल पांडेय के नाम पर पार्क बनवाएंगे। इसके बाद संघ के संयोजक शिव वरदानी सक्सेना ने कहा कि मंगल पांडेय का बलिदान भुलया नहीं जा सकता। अध्यक्ष पुष्पेंद्र भदौरिया ने युवाओं से युवा राष्ट्र कल्याण संघ के साथ जुड़ने का आह्वान किया। ने कार्यक्रम में अनुराग शुक्ला, गौरव शर्मा, मुकेश वर्मा, शैलेंद्र अर्कवंशी, सावन सिंह व फैजान हैदर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर रोहित कुशवाहा, आदिल, महबूब अली, अश्वनी, विकट बहादुर, भइया लाल, अटल बिहारी, अंशुमान, फैजल, अशीष, डा. इरशाद, फरमान, पारस व राजन गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें