सांडी। कोचिंग पढ़ने गांव से आ रहे इंटरमीडिएट के छात्र से बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने तमंचा लगाकर मोबाइल व दो सौ पचास रुपए लूट लिए। घटना की शिकायत छात्र ने पुलिस से की है। थाना क्षेत्र के मझिया निवासी शिवम पुत्र विपिन बिहारी शुक्ला बुधवार सुबह सात बजे सांडी आ रहा था कि गांव व मुख्य मार्ग के समीप खड़े गन्ने की फसल के पास ही दो मोटर साइकिल सवार युवकों ने तमंचा कनपटी पर लगाकर मोबाइल व 250 रुपए निकाल लिए। जब तक ग्रामीण गांव से बाहर आए बदमाश भाग निकले। छात्र ने पुलिस से शिकायत की। इस संबंध में थानाध्यक्ष से जानकारी करने के लिए फोन मिलाया गया लेकिन उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।