कछौना/पचदेवरा। जिम्मेदारों की मिलीभगत से लकड़कट्टों ने हरे आम के पेड़ों पर आरा चला दिया। काटे गए 8 पेड़ों की लकड़ी भी गायब कर दी गई। पचदेवरा क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में दो आम के पेड़ काटे गए।
चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सपहैया में कर्मियों की मिलीभगत से भैयालाल आदि के बाग से लकड़कट्टों ने हरे आम के 8 पेड़ों पर आरा चला दिया और लकड़ी रातों रात ठिकाने लगा दी। लकड़ी कटान की भनक पर ग्रामीणों ने सूचना वन कर्मियों को दी, पर किसी भी जिम्मेदार ने मौके पर जाना उचित नहीं समझा और बाग ठूंठों में तब्दील हो गया। चौकी प्रभारी अंबरीश कुमार ने बताया कि वह लखनऊ गए थे, इसलिए मामला संज्ञान में नहीं आया। मौके पर जाकर जांच करेंगे, उसके बाद ही ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, पचदेवरा क्षेत्र से सुल्तानपुर गांव में लकड्कट्टों ने दो आम के पेड़ काटे। इसकी भनक पुलिस को नहीं है।