एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भक्तों के विघ्न हरने को बिराजे विघ्नहर्ता

Hardoi Updated Thu, 20 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। रेलवेगंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला में श्री विनायक समिति के तत्वावधान में 13 वेें श्रीगणेश उत्सव की शुरुआत हुई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मूर्ति स्थापना कर पूजन व अर्चन किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही गौरी पुत्र गणेश का सहस्त्राचन लड्डुओं से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश महाराज की दिव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा नारदानंद आश्रम नैमिषारण्य से आए आचार्य राजेंद्र शास्त्री ने आयोजन समिति के संस्थापक सोमेन्द्र अग्रवाल व उनकी पत्नी से कराई। हरदोई के महाराजा का सहस्त्रार्चन गोपाल डिडवानिया व उनकी पत्नी ने गणपति को 1100 लड्डुओं का भोग लगाकर किया। शाम को 56 घरों से 56 भोग मंगाकर हरदोई के महाराजा को भोग कराया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, महामंत्री अपूर्व महेश्वरी, जगदीश दीक्षित, गौरव सिंह भदौरिया, श्याम जी गुप्ता, राज कुमार अग्रवाल, जमुना सेठ, अंकुर मित्तल, रज्जू, बाबी सहगल, धर्मेंद्र गुप्ता, राजेश चौरसिया व मनोज गुप्ता आदि ने विघ्न हर्ता सर्व दुखहारी एवं रिद्घि सिद्घि के दाता गणेश जी के दरबार में मत्था टेक कर आशीष प्राप्त किया।
---------
इनसेट
एक पाती गणपति के नाम
हरदोई। अग्रवाल धर्मशाला में हुए गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं ने अपनी बात गणपति तक पहुंचाने के लिए एक एक चिट्ठी भी लिखी। गणपति बप्पा को चिट्ठी लिखकर अपनी मनौती देने के लिए होड़ मची रही। कार्यक्रम में डा. डीपी सिंह, विजय अग्रवाल ने श्रद्धालुओं का सहयोग किया और प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन

---------
इनसेट
अग्रवाल धर्मशाला में आज के कार्यक्रम
. आरती सुबह आठ बजे
. अल्पना प्रतियोगिता
. लोकनृत्य प्रतियोगिता
. आारती शाम 7:30 बजे
-------------
इनसेट
शोभायात्रा में बप्पा के जयकारे
हरदोई। श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी के तत्वावधान में छठा श्री गणेश महापूजन उत्सव वंशी नगर स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर से शुरू हुआ। गणेश महापूजन उत्सव के प्रथम दिन गणेश जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जिसके पहले मूर्ति आगमन पर विघ्न विनाशक की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर के प्रमुख सड़कों से निकाली गई शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारे लगाए। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, राम प्रकाश शुक्ला, डा. नवीन सक्सेना, मनीष चतुर्वेदी, अनिल मदन, संजीव रस्तोगी, लक्ष्मण मराठा व प्रहलाद मराठा आदि मौजूद रहे।
------------------
नागेश्वरनाथ मंदिर में आज के कार्यक्रम
. सुबह आठ बजे आरती
. शाम को आठ बजे आरती
. आरती के बाद भजन संध्या कार्यक्रम
----------------
इनसेट
गूंजे शंख घंटे घडियाल
हरदोई। शहर में भी घरों में श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा की स्थापना कर पूजन शुरू कर दिया है। श्ंाख घंटा एवं घडियाल की ध्वनि के साथ ही माहौल को गणपति मय बना दिया गया है। शहर में भी राम दत्त चौराहे के निकट वैटगंज मोहल्ले के निवासी सुनील गुप्ता ने घर में गणेश महाराज की मूर्ति की स्थापना कर पूजन शुरू कर दिया। इसके बाद पास पड़ोस के लोगों के साथ मिल कर पूजन अर्चन किया। इस दौरान अनिल गुप्ता, शिखर गुप्ता, नवधा, नवना, कृति, राम कुमार कुशवाहा, शिखा, अभिषेक शर्मा, दिनेश चौरसिया समेत कई श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया।
----------------------
कस्बों में भी गणेश महोत्सव की धूम
शाहाबाद (हरदोई)। नगर के श्रीराम धर्मशाला में श्री गणेश की प्रतिमा स्थापना के साथ गणेश उत्सव का शुभारंभ हो गया। वेद प्रकाश, नवल किशोर, विनय रस्तोगी, बबलू, रमन गुप्ता, धना मराठा, आदित्य, पवन रस्तोगी, पंकज गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, वासू वर्मा, प्राशू रस्तोगी, एचवी सिंह ने विघ्न विनाशक की सामूहिक आरती की। आयोजक मंडल के पदाधिकारी रमन गुप्ता ने बताया कि 20 सिंतबर को रवि आर्ट ग्र्रुप रूढ़की द्वारा धार्मिक संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। 22 सितंबर को सामूहिक भोज व 23 सिंतबर को नगर के मुख्य मार्गाें से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद पिपरिया घाट पर मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।
-----------
मंत्रोच्चारण के बीच हुई स्थापना
संडीला (हरदोई)। श्री गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारी अतुल जायसवाल ने बताया कि नगर पालिका परिषद कार्यालय के निकट स्थित जय माता दी प्रभात फेरी मंदिर प्रांगण में विधि विधान के साथ पंडित सतीश शास्त्री द्वारा गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। 23 सिंतबर को सुबह उन्नाव रोड स्थित जनता कोल्ड स्टोरेज से भगवान गणेश की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी।
----------
देर शाम तक चला कीर्तन का दौर
गोपामऊ। राधा कृष्ण मंदिर में बुधवार को गणेश प्रतिमा की स्थापना कर पूजन व अर्चन शुरू कर दिया गया। मूर्ति स्थापना के साथ प्रतिदिन सुबह व शाम आठ बजे महाआरती के साथ भजन व कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसके बाद 25 सिंतबर को गोमती नदी में विधि विधान के साथ मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। गणेश महोत्सव की ख्याति फैलती जा रही है जिसको लेकर कस्बे के अलावा आसपास के गांव के लोग भी महोत्सव में भाग ले रहे हैं। गणेश पूजन के दौरान प्रदीप कटियार, पुतली सिंह, बबलू भारद्वाज, गप्पू रस्तोगी, टीटू रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें