एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गणेश उत्सव में िचत्रकला और मेहंदी स्पर्धाओं की धूम

Hardoi Updated Sun, 23 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी के तत्वाधान में मोहल्ला वंशीनगर स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर में चल रहे छठवें श्री गणेश महापूजन उत्सव के चतुर्थ दिवस पर प्रात: काल विद्वान आचार्यों ने विघभन विनाशक गजानन महाराज का विधि विधान पूर्वक पूजन, अर्चन व आरती आदि कार्यक्रम कराए। शाम को तुलसी आध्यात्मिक सेवा संस्थान के द्वारा भजन संध्या का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसमें किरीट भाई के संरक्षण में संचालित तुलसी परिवार के शानू महेंद्रा, प्रभाकर पांडे, विनीता पांडे, सोमनाथ गुप्ता, राम आसरे व नितिन तिवारी द्वारा साजो संगीत की धुन पर भजन सुनकर भाव विभोर श्रोता झूमने लगे। इसके पश्चात रात्रिकालीन आरती व प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर मनीष चर्तुवेदी, श्याम सुुंदर मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, नीरज कपूर, हरि मोहन रस्तोगी, अभिषेक मेहरोत्रा, संजीव रस्तोगी, नीरज शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें