हरदोई। रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान ग्राम पचंायत तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदों या स्थानों का उप निर्वाचन कराने को जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अनिल कुमार ने विकास खंड वार निर्वाचन अफसरों व सहायक निर्वाचन अफसरों की तैनाती कर दी है।
टड़ियावां में सहायक निदेशक मत्स्य बृजेश कुमार को निर्वाचन अधिकारी एवं एडीओ सांख्यिकी हरियावां सुनील कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी, हरियावां में सहायक निदेशक बचत श्रीराम व एडीओ संदीप श्रीवास्तव, बावन में उप कृषि निदेशक शोध बृजेश चंद्र, एडीओ तौलेराम, अहिरोरी में बीएसए, एडीओ ब्रजपाल सिंह, पिहानी अधिशासी अभियंता ओपी वर्मा व एडीओ सुरेश चंद्र वर्मा, टोडरपुर में अधिशासी अभियंता राकेश चौधरी व एडीओ नीलेश कुमार, शाहाबाद में जिला समाज कल्याण अधिकारी शंभू शरण श्रीवास्तव व सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा, कछौना में सहायक अभियंता समाज कल्याण निर्माण निगम एसपी सिंह व एबीएसए शैलेंद्र द्विवेदी, कोथावां में अपर मुख्य अधिकारी एसके कसुमवाल व एबीएसए हरियावां उदय नारायन कटियार, भरावन में उप कृषि निदेशक बीके त्रिपाठी, एबीएसए सुरेंद्र मौर्य।
बेहंदर में भूमि संरक्षण अधिकारी विनोद कुमार व एबीएसए राजनरायन कुशवाहा, बिलग्राम में जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह व सहायक विकास अधिकारी पंचायत इंद्रजीत कनौजिया, माधौगंज में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी महेश प्रसाद व जेई पीडब्ल्यूडी अविनाश कौशल, हरपालपुर में परियोजना अधिकारी नेडा बीपी गुप्ता, जेई पीडब्ल्यूडी विक्रम सिंह, सुरसा में सहायक अभियंता डीआरडीए राजेश सिंह व जेई लक्ष्मी, मल्लावां में जीएम पराग दुग्ध संघ सतीश सिंह व जेई केएस बघेल एवं संडीला में सहायक अभियंता लघु सिंचाई शैलेंद्र सिंह निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी जेई पीडब्ल्यूडी आरके रावत को बनाया गया है।