एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सई नदी में डूबे युवक का26 घंटे बाद मिला शव

Hardoi Updated Thu, 04 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। किशोर के साथ सई नदी में मछलियां पकड़ने के दौरान डूबे युवक का शव 26 घंटे बाद बुधवार को करीब एक किलोमीटर दूर स्थित बल्ली में फंसा मिला। शव बाहर आते ही परिजनों का कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के बिरौरी गांव निवासी दुलारे के साथ गोलू(15) और पड़ोसी भैय्यालाल(25) मछलियां पक ड़ने के लिए मंगलवार को सई नदी पर गए थे। मछली पकड़ने के लिए उन्होंने नदीं में जाल डाला और उसे पकड़कर वह लोग नदीं में उतर गए। मंगलवार दोपहर करीब 12बजे नदी के तेज बहाव में आया गोलू भंवर में फंस गया। उसकी आवाज सुन भैय्यालाल ने बचाने की कोशिश की तो वह भी भंवर में समा गया। इससे घबड़ाकर दुलारे बाहर आया और आस पास के लोगों को बुलाया। बीती शाम को करीब 5 बजे गोलू के शव को गोताखोरों ने निकाल लिया लेकिन भैय्यालाल का कोई पता नहीं चला। थकहारकर गोताखोर लौट गए। बुधवार को तड़के पड़ोसी गांव शिवदारनगर के मजरा बेहसार के गोताखोर सुरेश, शैलू, महेश, अंकित, अशोक, बंटी समेत करीब 16 गोताखोर नदी में उतरे। काफी खोजबीन के बाद दोहपर करीब 2 बजे नदी में एक किलोमीटर दूर स्थित अरगूपुर के निकट बने लकड़ी के पुल की बल्ली में भैय्यालाल का शव फंसा मिला। शव बाहर आते ही परिजनों का कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम को भेजा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें