एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में लापरवाही पर बरसे सीईओ

Hathras Updated Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग एक बार फिर गंभीर नजर आ रहा है। पिछले महीने चलाए गए अभियान के अपेक्षित नतीजे सामने न आने से चिंतित आयोग ने अब इसके लिए दोबारा अभियान चलाने पर विचार कर रहा है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का जायजा लिया। जिले में इस अभियान की स्थिति कमोबेश ठीक पाई गई। सीईओ ने कहा कि अभी भी विभिन्न जिलों से वोटर लिस्ट में 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं के नाम शामिल न होने की शिकायतें आ रही हैं, जिससे लग रहा है कि पिछली मर्तबा अभियान में सही तरह काम नहीं किया गया है। आयोग ने अभियान के लिए दोबारा कार्यक्रम घोषित करने के भी संकेत दिए हैं और जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वह अपनी देखरेख में इस अभियान को पहले से भी ज्यादा प्रभावी ढंग से चलवाएं। पूरी कोशिश की जाए कि किसी भी जिले में 18 साल की उम्र पूरी करने वाले किसी भी नौजवान का नाम वोटर लिस्ट में शामिल होने से न रहने पाए। उन्होंने अभियान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर भी जोर दिया। कहा कि डोर-टू-डोर अभियान का पर्यवेक्षण सही ढंग से न होने का ही परिणाम है कि अभी तक शत-प्रतिशत युवाओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। अगर पर्यवेक्षण सही हो तो ऐसी स्थिति नहीं आएगी। सीईओ ने भविष्य में होने वाले अभियान में पूरी गंभीरता बरतने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें