एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भैंस चुराने पहुंचे तो पकड़े गए, धुनाई

Hathras Updated Fri, 18 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सिकंदराराऊ। मवेशी चोर डाल-डाल तो किसान भी पात-पात चल रहे हैं। चोरों से अपने मवेशियों को बचाने के लिए किसान भी कई उपाय कर रहे हैं। बुधवार की रात कोतवाली के गांव छोटी टीकरी में भैंस चोरी करने आए मवेसी चोर गैंग के एक सदस्य को बाड़े में लगे बिजली के तार ने पकड़ लिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। बाद में ग्रामीणों ने इसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गांव छोटी टीकरी में बुधवार रात मवेशी चोर गिरोह ने धावा बोला। चोरों ने गांव निवासी मोहन धोबी की भैंस खोल ली तथा ले जाने लगे। जैसे ही चोर भैंस लेकर चला तभी बिजली आ गई। मोहन ने चोरों से बचने के लिए मवेशी के बाड़े के चारों तरफ तार डाल कर करंट छोड़ा हुआ था। बिजली आते ही तार में करंट प्रवाहित होने लगा। चोर जैसे ही तार से छुआ वैसे ही करंट लगने के कारण बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। शोरगुल सुनने पर मोहन घर से बाहर आया तो उसने पूरा मामला देखाकर शोर मचा दिया। अन्य चोर तो भाग गए, लेकिन आसिफ पुत्र हजारी खां बंजारा निवासी ग्राम आम का नगला जलेसर ग्रामीणों के हाथ लग गया। इस पर ग्रामीणों ने आसिफ की जमकर धुनाई की तथा पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीर चोटों के चलते पुलिस ने आसिफ को अस्पताल में भरती कराया है।
17एसआरएपीएच 6।
कैप्सन 6 ग्रामीणों की पिटाई से गंभीर घायल भैंस चोर आसिफ बंजारा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें