एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सहायक अध्यापक बनेंगे अब हेडमास्टर

Hathras Updated Fri, 08 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात सहायक अध्यापक अब हेडमास्टर बनेंगे। परिषद ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रमोशन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के रूप में तैनात शिक्षकों को हेडमास्टर बनाने के लिए विभाग ने दो वर्ष से प्रमोशन प्रक्रिया पर रोक लगा रखी थी। इस कारण दो वर्षों से विभाग में सहायक अध्यापक से शिक्षकों को हेडमास्टर के रूप में प्रमोशन नहीं मिल पा रहा था। अब शिक्षक संघ के आंदोलन के बाद विभाग ने सहायक अध्यापकों के हेडमास्टर बनने पर लगी रोक हटा दी है। बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के रूप में पांच वर्ष तक नौकरी करने वाले शिक्षकों को ही शिक्षा विभाग में हेडमास्टर बनाए जाने का प्रावधान है। जिससे जिले में अब तक कितने सहायक अध्यापक इस कार्य अवधि को पूरा करने के बाद हेडमास्टर बनने के लिए पात्रता में आते हैं। इसकी सूची तैयार करने के खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिससे विधिवत रूप से प्रमोशन प्रक्रिया पूरी की जा सके।
विभाग में सहायक अध्यापक के रूप में कार्य अवधि पूरी करने वाले सहायक अध्यापकों के प्रमोशन के निर्देश दिए हैं। प्रमोशन के दायरे में जो शिक्षक आते हैं। उनकी सूची तैयार कराई जा रही है, ताकि प्रमोशन किया जा सके। - देवेंद्र कुमार गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें