हाथरस। बीएड सत्र 2013-14 प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन के लिए शनिवार को साइबर कैफे पर आवेदकों की भीड़ रही। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च है। बैंकों में भी चालान जमा करने की अंतिम तिथि 12 मार्च है।
बीएड सत्र 2013-14 प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि रविवार तक है। अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन करने वालों की साइबर कैफे और इंटरनेट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए भीड़ रही। वहीं, बीएड प्रवेश परीक्षा का चालान जमा करने के लिए अंतिम तिथि 12 मार्च है। आवेदक इलाहाबाद बैंक की किसी भी शाखा में चालान जमा कर सकता है। बीएड प्रवेश परीक्षा की सामान्य और ओबीसी आवेदकों की फीस 900 रुपये है। वहीं, एससी/एसटी आवेदकों की फीस 500 रुपये है। आवेदक पहले इंटरनेट पर बीएड प्रवेश परीक्षा की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करेगा। इसके बाद इलाहाबाद बैंक में चालान जमा करेगा। चालान जमा करने के बाद इंटरनेट पर जमा करके फॉर्म स्पीड पोस्ट द्वारा संबंधित विवि को भेजेगा। बीएड सत्र 2013-14 प्रवेश परीक्षा 24 अप्रैल को है। इसके लिए आवेदक भी अभी से जुटे हुए हैं।