एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बारात चढ़त के बीच चलाई गोली बच्चे को लगी

Hathras Updated Thu, 14 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। थाना मुरसान क्षेत्र के गांव रामगढ़ में एक शादी समारोह में उस समय रंग में भंग पड़ गया, जब खुशी में देसी तमंचे से चलाई गई गोली एक बच्चे के लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। बच्चे को गंभीर हालत में उपचार के लिए पहले बागला अस्पताल लाया गया और फिर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना इगलास क्षेत्र के गांव कालीजरी से बुधवार को एक बारात यहां मुरसान क्षेत्र के गांव रामगढ़ में आई थी। बुधवार की शाम चार बजे के लगभग बारात की चढ़त हो रही थी और बारातियों के साथ-साथ घराती भी झूम रहे थे। इसी बीच बताते हैं कि लड़की के ममेरे भाई ने अपनी अंट से तमंचा निकाल कर खुशी में फायर कर दिया। तमंचे से निकली गोली वहां मौजूद 10 वर्षीय दिनेश पुत्र मोहनलाल की छाती में जा समाई। वह बारात में आया हुआ था। गोली लगने से यह बच्चा आहत होकर गिर पड़ा। देखते ही देखते वहां भगदड़ मच गई। पूरे रंग में भंग पड़ गया। आनन-फानन उसे उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया। वहां से गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस घटना के बारे में पुलिस ने अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें