एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एक हफ्ते से स्कूल में ताला, शिक्षिका गायब

Hathras Updated Sun, 28 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सादाबाद। प्रदेश में एक तरफ स्कूल चलो अभियान के तहत बेसिक शिक्षा के प्रत्येक स्कूल में स्कूल चलो रैलियां निकाली जा रही हैं तो दूसरी तरफ सहपऊ ब्लॉक के गांव नगला कोड़ा का एक स्कूल ऐसा भी है, जो कि एक हफ्ते से बंद पड़ा है। स्कूल की शिक्षिका भी विभागीय अधिकारियों को बिना कोई सूचना दिए गायब है। हालांकि अभिभावकों का तो यह भी आरोप है कि होली के बाद से यह स्कूल सिर्फ दो दिन ही खुला है। इससे बच्चों की पढ़ाई भी संकट में पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग लाखों रुपये स्कूलों के निर्माण पर खर्च कर रहा है। यही नहीं स्कूली बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने, ड्रेस देने और अन्य कई योजनाओं पर भी पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। स्कूल चलो अभियान के तहत रैलियां निकालकर बेसिक शिक्षा के स्कूलों में बच्चों का अधिकाधिक नामांकन करने पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन गांव में बेसिक शिक्षा की स्थिति काफी खराब होती जा रही है। शनिवार को हाथरस रोड स्थित गांव नगला कोड़ा में नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय सुबह 11 बजे तक बंद पड़ा था। जब इसकी जानकारी गांव वालों से की गई तो वहां अभिभावकों और बच्चों ने बताया गया कि यह स्कूल महीने में एकाध बार ही खुलता है। बीते एक हफ्ते से स्कूल बंद पड़ा है। स्कूल न खोलने के लिए जब फोन पर शिक्षिका से बात की जाती है, तो वह बीमार होने का बहाना बना देती है। यही नहीं मैडम फोन पर ही बच्चों को स्कूल के बाहर लगे बोर्ड पर यह लिखवा देती है कि वह हाउस होल्ड सर्वे करने गांव में जा रही हैं। ऐसे में स्कूल के बच्चों की पढ़ाई भी चौपट होती जा रही है। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में करीब 15 से 20 बच्चे पढ़ते हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें