एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अलीगढ़ की रैलियों से हाथरस में भी सियासी सरगर्मी

Hathras Updated Fri, 11 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। अलीगढ़ में राहुल की रैली और उससे पहले हुई बसपा की रैली ने इस जिले में भी राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी हैं। राजनेता अब इस प्रयास में हैं कि जिस तरह से इन दलों ने अलीगढ़ में बड़े नेताओं को बुलाकर अपने पक्ष में माहौल तैयार करने की कोशिश की है, वैसा ही माहौल यहां बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ जिले की राजनीति से यह जिला हमेशा प्रभावित होता रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि यह जिला पहले अलीगढ़ का हिस्सा था और हाथरस संसदीय क्षेत्र का काफी भाग अभी भी अलीगढ़ जिले में ही आता है। बुधवार को अलीगढ़ में राहुल गांधी आए और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। एक दिन पहले बसपा ने भी वहां अपना प्रत्याशी घोषित कर एक रैली की। ऐसे में अलीगढ़ में हो रही राजनीतिक गतिविधियों से यह जिला भी अछूता नहीं है। इस जिले के नेता भी इस तरह अब बड़े नेताओं को बुलाकर अपने पक्ष में माहौल बनाने की सोच रहे हैं। यह तथ्य विदित है कि यहां सपा और बसपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर रखे हैं। सपा ने यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन को प्रत्याशी बनाया तो बसपा ने मनोज सोनी को। शेष दलों ने अभी तक किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया है। जिस तरह से रालोद-कांग्रेस का संभावित गठबंधन होता दिख रहा है, उसे लेकर कांग्रेसी यह चाहते हैं कि यह सीट उनके खाते में जाए, जबकि रालोद नेता यह मानते हैं कि यह सीट गठबंधन में उन्हें ही मिलेगी, क्योंकि इस सीट से पिछली बार उनकी पार्टी जीती थी।
बात यदि राजनीतिक माहौल की करें तो यहां काफी नेताओं और कई दलों के दावेदारो ने अपने-अपने प्रचार कराने तो शुरू कर दिए हैं, लेकिन कोई बड़ा नेता हाल-फिलहाल में यहां नहीं आया है। बीच में सीएम के लैपटॉप बांटने के लिए आने की चर्चाएं थीं, लेकिन वह भी प्रभारी मंत्री बांटकर चले गए। बसपा ने कुछ माह पहले एक सम्मेलन जरूर कराया था, जिसमें सतीश मिश्रा ने शिरकत की थी। भाजपा ने भी किसी बड़े नेता को यहां अभी तक नहीं बुलाया है। अब अलीगढ़ में राहुल गांधी के दौरे के बाद जरूर यहां राजनीतिक सरगर्मी तेज हुई हैं और कई दलों के नेता यह सोच रहे हैं कि क्यों न अपने दलों के आला नेताओं को बुलाकर अपने पक्ष में माहौल तैयार कराया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें