एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डीजे में नाचने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Hathras Updated Fri, 11 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। थाना हसायन क्षेत्र के गांव नगला कांच में गुरुवार रात डीजे में युवतियों के साथ नाचने का विरोध करने पर दबंगों ने दिल्ली के एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। यह युवक अपने दोस्त की शादी में शामिल होने आया था। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक वहां मय फोर्स के पहुंच गए। देर रात तक मृतक का शव जिला अस्पताल में रखा था और पुलिस गांव में मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसायन थाना क्षेत्र के गांव नगला कांच निवासी दीन मोहम्मद के दो पुत्र सलमान व छोटू की शादी शुक्रवार को होनी थी। दीन मोहम्मद का परिवार इस समय दिल्ली में रहता है। यह लोग शादी करने के लिए ही गांव में आए थे। सादाबाद क्षेत्र के गांव मड़नई से शादी तय हुई थी। इस शादी में सलमान व छोटू के कुछ दोस्त भी दिल्ली से आए थे। इनमें लकी पुत्र ओमप्रकाश निवासी संजय कॉलोनी ओखला दिल्ली भी शामिल था। शादी से एक दिन पहले पूरा माहौल खुशी में डूबा हुआ था। दावत चल रही थी और डीजे पर कुछ महिलाएं व लड़कियां डांस कर रही थी। इसी बीच गांव के कुछ दबंग युवक शराब के नशे में वहां आ गए। इन युवकों ने यह कहा कि वह भी डीजे पर डांस करेंगे। परिवार के लोगों ने जब मना किया तो कहासुनी हो गई। दिल्ली से आये लकी ने दोस्त के परिजनों का पक्ष लिया। इसी दौरान दबंगों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली लकी के लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग होते ही वहां अफरातफरी मच गई। पहले तो लकी को उपचार के लिए सीएचसी हसायन लाया गया और बाद में जिला चिकित्सालय ले जाया जाने लगा। इस दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकृष्ण मय फोर्स के पहुंच गए। देर रात पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिशें दे रही थी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें