एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एजेंट की हत्या कर लाश फेंकी, लोगों ने लगाया जाम

Hathras Updated Sun, 29 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। एक कंपनी के एजेंट विनोद शर्मा पुत्र छेदेलाल (55) निवासी गिजरौली की हत्या कर उसके शव को बदमाशों ने फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजनों और अन्य लोगों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच पर जाम लगा दिया। लोगों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर काफी आक्रोश था। इस दौरान पुलिस से भी लोगों की नोक-झोंक हुई। बाद में पुलिस ने जैसे-तैसे जाम खुलवाया और यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। विनोद शर्मा एक पैराबैंकिंग कंपनी में एजेंट थे। वह गुरुवार की दोपहर को अपने घर से बाइक लेकर काम से निकले, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचे। इस पर उनके परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। जब वह नहीं मिले तो इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। इस बीच शुक्रवार की सुबह पुलिस ने कुछ लोगों की सूचना पर मथुरा रोड से सुंदर बाग के निकट उनकी बाइक बरामद कर ली। यह बाइक परिजनों ने पहचान भी ली। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने मुरसान क्षेत्र में सादाबाद गेट पर नगला धर्मा के निकट एक लावारिस शव देखा। लाश की जानकारी मिलने पर मुरसान पुलिस पहुंच गई। इस बारे में विनोद शर्मा के परिजनों को भी सूचना मिल गई और वह भी वहां पहुंच गए। इन लोगों ने शव की शिनाख्त विनोद के रूप में कर ली। मृतक के गले पर चोट के निशान थे। ऐसा लगता था कि जैसे गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव को लेकर परिजन गांव आए तो इन लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इसकी मुख्य वजह यह रही कि कोतवाली और मुरसान पुलिस दोनों ही रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। जाम लगते ही रोड के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। इस दौरान एक बाहर के पुलिस अधिकारी वहां से गुजर रहे थे तो ग्रामीणों ने इनकी गाड़ी रुकवाने का भी प्रयास किया। सूचना मिलने पर कोतवाली निरीक्षक बीएस त्यागी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने जब यह बताया कि मुकदमा मुरसान थाने में दर्ज हो गया है और छानबीन शुरू कर दी गई है। करीब आधा घंटे बाद लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें