हाथरस। परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने वाले शिक्षकों को भी अब राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी शासन से निर्देश मिल गए हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक ने बीएसए को निर्देश दिए हैं कि जनपद के ऐसे उत्कृष्ठ शिक्षकों का चयन किया जाए, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार किया हो। इसके अलावा छात्र उपस्थिति, बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता, साफ-सफाई आदि के संबंध में भी उनकी सेवाएं उल्लेखनीय रही हों। निर्देशों में यह भी कहा गया है कि चयन करते समय शिक्षक का आचरण, शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षक के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई न हो इसका ध्यान रखा जाए। ऐसे शिक्षकों के चयन के लिए विकास खंड स्तर से चयनित शिक्षकों की सूची बीएसए कार्यालय में उपलब्ध कराई जाएगी, वहां से सूची को डायट में भेजा जाएगा। इसके बाद ऐसे विद्यालयों का निरीक्षण कराया जाएगा, जहां पर इन शिक्षकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सुधार किए गए हों।
और पढ़ें