एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शोरूम से सवा लाख के एलसीडी चोरी

Hathras Updated Tue, 28 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कस्बा के क्वालिटी फर्नीचर शो रूम से चोर पांच एलसीडी चोरी कर ले गए। गौरव अग्रवाल पुत्र मदन अग्रवाल निवासी मोहल्ला अग्रवाल सासनी का राष्ट्रीय राजमार्ग पर केएल जैन इंटर कॉलेज के सामने क्वालिटी फर्नीचर के नाम से शो रूम है। रोजाना की भांति शनिवार की शाम वह शो रूम बंद कर घर सोने के लिए चले गए । रात में अज्ञात समय पर अज्ञात बदमाश दुकान के शटर के ताले की चाभी मिला कर ताला खोल कर उसमें रखी पांच एलसीडी चोरी कर ले गए। जिनकी कीमत करीब 1 लाख 25 हजार बताई गई है। शो रूम में सीसीटीवी कैमरे लगे है। पुलिस तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज लेकर भी जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें