एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छात्रा को छेड़ रहे युवक-छात्र पकड़ पुलिस को सौंपे

Hathras Updated Tue, 28 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। शोहदे बेकाबू हो रहे हैं। छात्र तो छात्र, अब बाहरी युवक भी कॉलेजों के अंदर और बाहर युवतियों पर फब्तियां कसकर उन्हें परेशान कर रहे हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागला डिग्री कॉलेज में सोमवार को स्कूटी दौड़ा रहे एक बाहरी युवक को जब कॉलेज की अनुशासन समिति के सदस्यों ने पकड़ने की कोशिश की तो यह युवक स्कूटी को तेज गति से लेकर भागने लगा। इसे रोकने के लिए जैसे ही कॉलेज का एक कर्मचारी और अनुशासन समिति के चीफ प्रोक्टर डॉ. रजनीश दौड़े तो वह गिर गए, लेकिन किसी भी तरह स्कूटी सवार को पकड़ लिया गया। उसके बाद इस स्कूटी सवार की जमकर खबर ली गई। इस युवक के बारे में पुलिस और उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया। परिजनों के आ जाने के बाद ही इस युवक को छोड़ा गया। इधर, कॉलेज का ही एक छात्र अपने तीन चार अन्य साथियों के साथ आई कार्ड लेने के लिए आया था तो उसे छात्राओं से छेड़खानी करते हुए चीफ प्रोक्टर ने दबोच लिया। छात्र के साथी भागने में कामयाब रहे, इस छात्र को भी कड़ी चेतावनी के बाद छोड़ दिया गया। इधर, सूचना पर कॉलेज में पुलिस भी पहुंची, लेकिन तब तक मामला रफा दफा हो चुका था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें