एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गला दबाकर मारी गई मासूम रोशनी

Hathras Updated Sun, 23 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सिकंदराराऊ (हाथरस)। नगर के मोहल्ला मटकोटा में 12 फरवरी को गायब हुई दो बच्चियों में से एक रोशनी (साढ़े तीन वर्ष) का शव मिलने के बाद शनिवार को भी कोहराम मचा रहा। एसपी हाथरस दिनेशपाल सिंह ने शनिवार को पीड़ित परिवार से घर जाकर बातचीत की। एसपी ने भरोसा दिलाया कि मामले का शीघ्र राजफाश कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरी बच्ची की तलाश पुलिस लगातार कर रही है। मृत बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला दबाकर हत्या करनाआया है। इसके अतिरिक्त शरीर के किसी हिस्से पर घाव के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि बच्चियां रौनक (पांच वर्ष) और उसकी रोशनी 12 फरवरी को अंसारिया स्कूल से छुट्टी के पश्चात वापस घर नहीं पहुंची। 13 फरवरी को कोतवाली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। तब से शुक्रवार तक पुलिस बच्चियों के पिता द्वारा बताए गए स्थान पर तलाश करती रही। शुक्रवार को छोटी लड़की रोशनी के शव मिलने की बात थाना एका फिरोजाबाद के गांव जेड़ा से आ गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस जेड़ा गई और बच्ची के पोस्टमार्टम के पश्चात उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया। शनिवार को एसपी हाथरस दिनेशपाल सिंह ने मृतक बच्चियों के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी और घटना को लेकर परिजनों से व्यापक पूछताछ की। काफी देर तक एसपी पूछताछ करने के पश्चात कोतवाली पर आ गए। एसपी ने बताया कि कोतवाली पुलिस को रौनक को जल्द से जल्द ढूंढने के निर्देश दिए गए हैं। इसी सिलसिले में पुलिस के हाथ काफी जानकारियां लगी हैं। शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें