एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

24 तक फार्म नहीं भरे तो अपात्र होंगे कार्डधारक

Hathras Updated Sun, 23 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। शासन की नीतियों के अनुसार जिले में सभी राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड वितरण का कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया है। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को उपजिलाधिकारी सदर धर्मेंद्र कुमार और सभी राशन डीलरों के साथ बैठक की। सभी राशन डीलरों को राशन कार्ड के आवेदन आदि के काम में पूर्ण गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने लापरवाह राशन डीलरों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई करने की चेतावनी दी। डीएम ने निर्देश दिए कि दुकान संचालक प्रत्येक दशा में 24 फरवरी तक पूर्व में संचालित सभी राशन कार्ड धारकों के फार्म भरवाने का काम पूर्ण कराएं, जिससे शासन की नीति के अनुसार सभी कार्ड धारकों को नए राशन कार्ड जारी किए जाएं। इस दौरान राशन की दुकान संचालकों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। बताया कि उनके द्वारा राशन कार्ड धारकों के आवेदन तो सही भरे गए थे, लेकिन कंप्यूटर की फीडिंग में एक-एक व्यक्ति के चार-चार जगह नाम हैं, जबकि कुछ आवेदकों का कोई पता नहीं है। इस मौके पर डीएसओ दीपक कुमार वार्ष्णेय ने भी निर्देश दिए कि पुराने राशन कार्ड धारक, जिन्होंने अभी तक अपना आवेदन भरकर जमा नहीं किया है, वह हर हाल में अपना आवेदन 24 फरवरी तक कराएं, अन्यथा उनके कार्ड को फर्जी मानते हुए अपात्र घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें